Saturday, 1 July 2017

आलू और सैजन की सब्जी खाने में स्वादिस्ट और हेअल्थी होती है।  वेस्टबंगाल  में इसे लोग पसंद करते है। 

सामग्री - ingredients to make drumstick-

३ आलू टुकड़ो में कटे हुए 
२५० ग्राम सैजन लम्बे टुकड़ो में कटे हुए हुए (धागे निकालकर  ले लें
३ टमाटर 
१ छोटी चमच्च साबुत जीरा 
१ छोटी चमच्च गरम मसाला 
१ छोटी चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
१ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 
४ बड़े चमच्च तेल 
नमक स्वाद के अनुसार 
१/२ बड़े चमच्च सरसो दाना 
 १/२ छोटी चमच्च साबुत धनिया 
१ इंच अद्रक का टुकड़ा 
३हरी  मिर्च 
१०-१५ लहसून की  कालिया 
२४० मल पानी 

विधि - how to make -

सबसे पहले सरसो दाने को बिना पानी डाले पीसे।  अब पीसे हुए सरसो में अदरक , लहसुन ,हरी मिर्च , साबुत जीरा , साबुत धनिया , और थोड़ा  पानी डालकर उसका पेस्ट तैयार ले।  तैयार किये गए पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर डालकर मिला ले।  
कड़ाही गरम कर के उसमे तेल दाल दे। और तेल को गरम होने दे। तेल के गरम हो जाने के बाद उसमे आलू  डाल दे। और आलू को सुनहरा भून ले। आलू  जब भून जाए  तो उसमे सैजन डाल दे। और उसे भी १ मिनट  तक भून ले। और फिर प्लेट में निकाल ले। फिर कराही में तेल डाल दे। तेल को गरम होने दे। फिर उसमे सारे मसाले डाल दे। और मसलों  को अच्छी तरह भून ले। फिर नमक डाले और साथ में टमाटर डाल दे। अच्छे से मिला के ढक दे १ मिनट के लिए। १ मिनट  बाद दो कप पानी डाले फिर अच्छी तरह से मिला ले। और सब्जियों को उसमे डाल दे। और २ मिनट ढक के पकाए। अगर सब्जी २ मिनट में नहीं पकि हो तो उसे २-३ मिनट तक और पका ले। अब गरमा गरम सब्जी तैयार है। 

No comments:

Post a Comment

PLEASE COMMENT BELOW IF YOU LIKED THE RECIPE AND TELL ME IF YOU HAVE SOME NEW IDEA