Saturday, 1 July 2017

आलू और सैजन की सब्जी खाने में स्वादिस्ट और हेअल्थी होती है।  वेस्टबंगाल  में इसे लोग पसंद करते है। 

सामग्री - ingredients to make drumstick-

३ आलू टुकड़ो में कटे हुए 
२५० ग्राम सैजन लम्बे टुकड़ो में कटे हुए हुए (धागे निकालकर  ले लें
३ टमाटर 
१ छोटी चमच्च साबुत जीरा 
१ छोटी चमच्च गरम मसाला 
१ छोटी चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
१ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 
४ बड़े चमच्च तेल 
नमक स्वाद के अनुसार 
१/२ बड़े चमच्च सरसो दाना 
 १/२ छोटी चमच्च साबुत धनिया 
१ इंच अद्रक का टुकड़ा 
३हरी  मिर्च 
१०-१५ लहसून की  कालिया 
२४० मल पानी 

विधि - how to make -

सबसे पहले सरसो दाने को बिना पानी डाले पीसे।  अब पीसे हुए सरसो में अदरक , लहसुन ,हरी मिर्च , साबुत जीरा , साबुत धनिया , और थोड़ा  पानी डालकर उसका पेस्ट तैयार ले।  तैयार किये गए पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर डालकर मिला ले।  
कड़ाही गरम कर के उसमे तेल दाल दे। और तेल को गरम होने दे। तेल के गरम हो जाने के बाद उसमे आलू  डाल दे। और आलू को सुनहरा भून ले। आलू  जब भून जाए  तो उसमे सैजन डाल दे। और उसे भी १ मिनट  तक भून ले। और फिर प्लेट में निकाल ले। फिर कराही में तेल डाल दे। तेल को गरम होने दे। फिर उसमे सारे मसाले डाल दे। और मसलों  को अच्छी तरह भून ले। फिर नमक डाले और साथ में टमाटर डाल दे। अच्छे से मिला के ढक दे १ मिनट के लिए। १ मिनट  बाद दो कप पानी डाले फिर अच्छी तरह से मिला ले। और सब्जियों को उसमे डाल दे। और २ मिनट ढक के पकाए। अगर सब्जी २ मिनट में नहीं पकि हो तो उसे २-३ मिनट तक और पका ले। अब गरमा गरम सब्जी तैयार है। 

Friday, 16 June 2017

होममेड कंडेन्स मिल्क - HOMEMADE CONDENSE MILK RECIPE


कंडेन्स मिल्क मार्केट में भी मिल जाते हैं। लेकिन अगर हम इसे घर पे बनाएं तो बहुत अच्छा है। आज हम कंडेन्स मिल्क घर पे ३ समाग्रियों से बनाएंगे। 

आवश्यक समाग्री - Ingredients to make condensed milk - 

१ पिंच मीठा सोडा  

१०० ग्राम चीनी 

५०० ml दूध 

विधि - process to make -

सबसे पहले गैस चालू करके दूध का बर्तन उसपे रख दे। दूध में उबाल आने दे। इसे  १ -२ मिनट पर कलछी को तले तक ले जाते हुए चलाए, ताकि दूध तले में लगे न।  उबाल आने के बाद दूध को लगातार चलाते हुए १/३ करना है। 

 

४०-४५ सेकंड दूध मे चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला ले।  NOTE - चीनी डालने के बाद दूध का कलर बदलने लगेगा।  और दूध कैरेमलाईस होने लगेगा।

  

दूध को लगातार चलाना है और उसमे उबाल आने देना है।  ४-५ मिनट और चलाए जब तक की दूध १-३ न हो जाए।  जब दूध गाढा  हो जाए तब उसमे मीठा सोडा मिला कर चला ले। मीठा सोडा मिलाने के बाद कंडेन्स मिल्क तैयार हो जाएगा।  

आप इसे खीर में , मिठाइयो में इस्तेमाल करे।                                                                                                                    

NOTE -

          अगर आपका दूध जल जाए तो उसमे पान की पत्तियाँ डाल दें इससे स्मेल ख़तम हो जाएगी। 

(इसका वीडियो देखें )
https://youtu.be/5QTYsZ-eAEQ

Tuesday, 28 February 2017

khatte dhokle in cooker

ढोकला गुजरात का ट्रेडिशनल डिश है। ढोकला बहुत तरह से बनता है आज हम खट्टा ढोकला बनाएँगे।
अगर आप के पास ढोकला स्टैंड नहीं है तो आप उसे कुकर में भी बना सकते हैं। आज हम कुकर में ढोकला बनाएंगे।

तो चलिए सामग्री देख लेते हैं :-

500 ग्राम - बेसन 

300 ग्राम - खट्टी दही (फेटी हुई )

1 चम्मच - बेकिंग सोडा 

4  चम्मच - शक्कर 

1 कप - पानी 

4 हरी मिर्च (बिच से चीरा लगा हुआ )

1 चम्मच राइ 

2 चम्मच तेल (तड़के के लिए )

10 - 12 कढ़ी पत्ता 


विधि :-

सबसे पहले , एक बर्तन में बेसन ले और उसमे एक कप पानी डाल कर उसे फेट लें  , गुठलियां ख़तम होने तक। मोटा घोल तैयार कर लें। घोल को ४ घंटे के लिए ढक  कर रख दे।   

४ घंटे बाद :-

एक बार घोल चेक कर लें। घोल को फिर स फेट लें। फिर उसमे  बेकिंग सोडा  मिश्रण में डाल के फिर मिला लें। 

ढोकले का बर्तन तैयार कर लें :-

एक जस्ते का बर्तन लेले , उसे घी लगाकर चिकना कर लें और ये घोल उस बर्तन में डाल दें। कुकर को गैस पर रखें और उसमे स्टैंड डेल और १/२ कप पानी डालकर उबलने दें , पानी उबलने के बाद उसमे वो बर्तन डाल दें और ढक्कन लगा दें। १० - १५ मिनट के  लिए पकने दें , २ -३ मिनट   ढोकले को चेक करेंगे चेक  हम एक तूथपिक डालें  तूथपिक साफ़ निकल आता है तो आपका ढोकला बन गया है  ले,लेकिन अगर आपके तूथपिक में कुछ निकल अत है तो आप उसे २ -३ मिनट के लिए और पकाएं।                                                                                                                    

तड़के के लिए :-

सबसे पहले , एक तड़का पैन लें उसमे तेल डेल , तेल गरम हो जाने के बाद उसमे राइ डेल और राइ को चटकने दें। अब  और कढ़ी पत्ते  डालें , फिर उसमे  चम्मचे पानी डालें  साथ  शक्कर डालकर उसे धीमी आंच पे चलाएं। चीनी  गैस बंद कर दें। 

१० - १५ मिनट के बाद ढोकले को निकल लें और उसे हरे धनिया की चटनी के साथ सर्वे करें। 

note :- आपको कुकर के ढक्कन पे सिटी नहीं लगानी  है।