Friday, 21 October 2016

चाकलेट केक कुकर में बिना अंडे का/eggless chocolate cake in cooker

ये केक कुकर में बनाया जा सकता है।ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और बनाने में बहुत आसान है।


Ingredients for making cake

केक बनाने के लिए सामग्री :-

मैदा :- 250g (2cup)
घी या मक्खन: - 100g (1/2cup)
पीसी चीनी :- 100g (1/2cup)
कन्डेंस्ड मिल्क :- 200g
कोको पाउडर :-50 (1/2cup)
दूध :- 200g (1cup)
बेकिंग पाउडर :- (एक छोटी चम्मच)
बेकिंग सोडा :- (आधा छोटी चम्मच)
नमक :- (एक चौथाई छोटी चम्मच)

   Greasing the bowl :-

केक बनाने के लिए बर्तन को ग्रीज कर ले।बर्तन के चारों तरफ थोड़ा घी या मक्खन लगाकर चिकना किजिए। एक छोटी चम्मच मैदा लिजिए और इस घी लगे बर्तन में डालिए तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइए कि मैदे की पतली परत सारी जगह लगजाए अतिरिक्त मैदे को बर्तन से निकाल दिजिए।

Method to make cake

केक बनाने की विधि :-

केक के लिए ली गई मैदा में नमक , बेकिंग पाउडर , बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिलाकर 2 बार छान लिजिए। किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी मिलाकर चम्मच से अच्छी तरह फेटिए। इस मिश्रण में छनी हुए मैदे को थोडा-थोडा डालकर फेटते जाइए। सारा मैदा डालने के बाद 2-3 मिनट तक मैदा फेटिए। बैटर में गुठलियाँ नहीं रहनी चाहिए।
इस बैटर में दूध को थोड़ा-थोडा डालकर फेटिए। केक के बैटर की कन्सीसटेन्सी पकौडे के बैटर जैसी किजिए। केक के लिए बैटर तैयार है।

अब आप इसमें अखरोट,बादाम या काजू काटकर मिला सकते हैं। कुकर में केक बनाने के लिए केक के कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिए। नहीं तो केक नीचे से जल सकता है। इसलिए कुकर के तले में एक कटोरी नमक फैला देते हैं जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाए रखता है।
केक डालने से पहले 4-5 मिनट तक कुकर गरम करके रख लें। फिर केक कन्टेनर डालें।
केक को 35-40 मिनट तक पकने दें और कुकर में सिटी ना लगाएँ। 30 मिनट के बाद एक बार केक को तुथपिक से चेक कर लें। अगर आपका चाकु या तुथपिक साफ निकला तो आपका केक बन कर तैयार हो गया है।
अगर आपको ये रेसिपी पसन्द आइ हो तो मेरी रेसिपी को लाइक जरूर करें।
        धन्यवाद ।